इंदौर में नशेड़ियों ने मचाया आतंक, 100 रुपए के लेन-देन पर पान वाले की हत्या कर दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2021, 04:22 PM IST

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत दो लड़कों ने 100 रुपए के लेन-देन पर एक पान वाले की हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में नशाखोरों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। यहां वीआईपी रोड इलाके में दो नशेड़ियों ने जमकर आतंक मचाया। शराब के नशे में उन्होंने सड़क पर इधर-उधर तोड़फोड़ की। इसके बाद पान की दुकान चलाने वाले एक युवक से 100 रुपए मांगे। जब युवक ने देने से इनकार कर दिया तो लोहे की रॉड और डंडे से  उस पर हमला कर दिया। युवक को बचाने आए युवक के साथ भी लोगों ने मारपीट की, कई और लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। दोनों आरोपी चचेरे भाई बताए जाते हैं।

End of Article