क्राइम

संभल हिंसा को लेकर जिस अकील ने की थी पाकिस्तानी मौलाना से बात, उसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

संभल के रहने वाली अकील ने हिंसा के बाद पाकिस्तानी मौलाना से बात की थी, जिसका वीडियो सामने आया था। अब इसी को लेकर पुलिस अकली से पूछताछ कर रही है।

Image

संभल हिंसा के दौरान हुई थी आगजनी और हिंसा (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाल अकील हिरासत में
  • संभल पुलिस ने अकील को हिरासत में लिया
  • संभल हिंसा पर अकील ने पाकिस्तानी मौलाना से की थी बात

संभल हिंसा के बाद जिस शख्स ने पाकिस्तानी मौलाना से इस मामले में बात की थी, उसपर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पाकिस्तानी मौलाना से संभल हिंसा पर बात करने वाले अकील को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ किया, फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस हिंसा के पीछे पाकिस्तान का कनेक्शन तो नहीं है।

संभल का रहने वाला है अकील

अकिल संभल का रहने वाला है और पाक मौलाना की बातचीत के वीडियो आया सामने पर चर्चित हुआ था। पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत के दौरान अकील ने हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद बताया था। संभल पुलिस अकील से पूछताछ कर पाकिस्तानी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अकील ने वीडियो में 24 नवंबर को हुई हिंसा के लिए पुलिस प्रशासन को दोषी बताया था। एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा- "24 नवंबर की हिंसा मामले में पुलिस ने अकील नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो एक पाकिस्तानी शख्स से बात कर रहा था, उससे पूछताछ जारी है।"

15 आरोपियों की जमानत खारिज

इससे पहले जिले की एक स्थानीय अदालत ने पिछले साल नवंबर में मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में 15 आरोपियों की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। सरकारी वकील हरिओम प्रकाश सैनी ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (द्वितीय) निर्भय नारायण सिंह ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की, लेकिन अदालत में पेश किए गए मजबूत सबूतों का हवाला देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article