क्राइम

बाबा ने मेरे साथ...रोते-रोते मां से 7 साल की मासूम ने बयां किया दर्द

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:25 PM IST

यूपी पुलिस ने सात साल की मासूम के साथ रेप करने के आरोप में एक 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है, आरोपी से भी पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Image

यूपी में बच्ची के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

यूपी के कौशाम्बी जिले से एक दरिंदगी भरा मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल के शख्स पर आरोप लगा है कि उसने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

फुसलाकर ले गया घर

आरोपी बच्ची के रिश्ते में बाबा लगता है और पड़ोस में ही रहता है। घटना वाले दिन वो बच्ची के घर में आया और बहाने से उसे अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची की मां उसे बुलाने के लिए आरोपी के घर पहुंची, वहां चारों ओर से दरवाजा बंद था, काफी बुलाने का बाद बच्ची जब बाहर निकली तो मां ने वहां जो देखा, उससे उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

मां को बताई पीड़ा

इसके बाद बच्ची ने मां को अपनी पीड़ा बताई। बच्ची ने मां को बताया कि उसे अपने घर पर लाने के बाद आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया। वो विरोध की लेकिन बाबा ने नहीं माना। पहले तो मां कुछ बोल ही नहीं पाई। फिर जब होश संभाली तो बच्ची को लेकर अपने घर पहुंची।

पुलिस को शिकायत

मां ने घर पहुंचकर बच्ची के पिता को सारी बात बताई और फिर पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची का मेडिकल भी करवा लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article