क्राइम

PM आवास का पैसा मिलते ही प्रेमियों के साथ फरार हो गई UP की ये 4 महिलाएं, पत्नी की तलाश में पति

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 08:45 PM IST

UP Barabanki: एक अधिकारी ने बताया कि चार महिलाओं के पतियों ने शिकायती पत्र में लिखा है कि अब पैसों की अगली किस्त नहीं भेजी जाए, क्योंकि किश्त निकालकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। जिनका अता-पता नहीं है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विभाग जांच में जुट गई है।

Image

पीएम आवास का पैसा लेकर प्रेमियों के साथ फरार हुई यूपी में महिलाएं (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

UP Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में प्यार का ऐसा मामला सामने आया है, जहां सरकारी योजना के धन के सहारे चार महिलाएं अपना दोबारा से घर बसाने के लिए घर से भाग गई हैं। चारों के पतियों ने सरकारी अधिकारियों के सामने ऐसा दावा किया है।

क्या है खेल

दरअसल केंद्र सरकार की योजना पीएम आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए पैसे मिलते हैं। ये पैसे कुछ किस्तों में मिलते हैं। पहली किस्त के बाद लाभार्थी को अपने घर का निर्माण शुरू करना होता है, लेकिन बाराबंकी जिले में जांच के बाद पता चला कि 40 लाभर्थियों ने निर्माण कार्य नहीं शुरू किया है। जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजी गई, तभी इस मामले का पता चला।

पैसा लेकर पत्नियां फरार

इन 40 लोगों में से चार लाभर्थियों जब अधिकारियों के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी पत्नियों को लेकर जो दावा किया, उसे सुनकर अधिकारी भी सकते में पड़ गए। इन चारों ने कहा कि उनके आवाज की अगली किस्त रोक दी जाए। क्योंकि पहली किस्त के पैसे लेकर उनकी बीवियां अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। दूसरी किस्त भी उनकी पत्नियों के अकाउंट में ही जाएंगे। जो उन्हें नहीं मिलेंगे, ऐसे में वो घर का निर्माण नहीं करवा सकते हैं। घटना नगर पंचायत बेलहरा, रामनगर, सिद्धौर व बंकी की है।

कितने पैसे मिले

पीएम आवास योजना के तहत पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिले थे। कहा जा रहा है कि ये महिलाएं इसी का इंतजार कर रही थीं, जैसे ही पैसे इनके अकाउंट में आए, वो पैसे लेकर अपने प्रेमियों के साथ भाग निकले। आज की तारीख में उनके पति, अपनी पत्नियों की तलाश में जुटे हैं। अब तो सरकारी अधिकारी भी इन महिलाओं की तलाश में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!