क्राइम

बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत, घर के अंदर महिला से अश्लीलता, पुलिस ने धर दबोचा

Flipkart Delivery Boy Arrested: बेंगलुरु में एक महिला के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर मराठाहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच जारी है, जबकि फ्लिपकार्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Image

बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत

Photo : iStock

Flipkart Delivery Boy Arrested: बेंगलुरु में एक महिला के साथ कथित अभद्र हरकत करने के आरोप में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी कर्मचारी को पुलिस (Bengaluru Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला तब चर्चा में आया, जब एक एक्स यूजर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। पोस्ट में दावा किया गया कि फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी कर्मचारी महिला के घर पहुंचा और कथित तौर पर जबरन वॉशरूम तक चला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद उसने महिला के सामने अश्लील हरकत की। पोस्ट में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने शिकायत को व्हाइटफील्ड डिवीजन के अधिकारियों को भेजा और जांच शुरू कर दी। बाद में व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त ने पुष्टि की कि मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और डिलीवरी कर्मचारियों के सत्यापन जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article