एजुकेशन

UPSSSC 2026: असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर की हुई जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के अलावा खबर में दिए लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Assistant Boring Technician Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (उत्तर कुंजी) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के अलावा खबर में दिए लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसके एडमिट कार्ड 8 जुलाई को जारी हुए थे। इस भर्ती के जरिए कुल 402 पदों को भरा जाना है।

पदों का कैटेगिरी-वाइज डिटेल:
सामान्य वर्ग (UR): 163 पद
ओबीसी वर्ग (OBC): 107 पद
एससी वर्ग (SC): 82 पद
ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS): 40 पद
एसटी वर्ग (ST): 10 पद
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: HPCL Apprentice Recruitment 2026: 358 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 25000 होगा स्टाइपेंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

UPSSSC Assistant Boring Technician Exam 2026 Answer Key How to Check

आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे '14/07/2026 . आयोग के विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026, सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/05 की दिनांक 12-07-2026 को..' क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

आंसर-की देखने के बाद ये 3 जरूरी काम जरूर करें

आंसर-की डाउनलोड करने और अपने जवाबों का मिलान करने के बाद आपको इन बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और समय-सीमा: ध्यान रखें कि यह एक प्रोविजनल यानी अस्थायी आंसर-की है। अगर आपको लगता है कि आयोग द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो आप प्रामाणिक किताबों या स्रोतों के सबूतों के साथ ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आयोग द्वारा एक निश्चित समय दिया जाता है। समय सीमा बीतने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर स्कोर निकालें: अपने अंकों की गणना करते समय केवल सही जवाबों को न जोड़ें। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू होता है। इसलिए अपने कुल सही जवाबों में से गलत जवाबों के लिए कटने वाले अंकों को घटाने के बाद ही अपना वास्तविक स्कोर निकालें, ताकि आपको संभावित कट-ऑफ का सही अंदाजा मिल सके।

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार: सभी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद आयोग एक संशोधित या फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद ही मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए वर्तमान अंकों को अंतिम न मानते हुए अगले चरणों (जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए अपने जरूरी सर्टिफिकेट्स तैयार रखना शुरू कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article