क्राइम

Ghaziabad Murder: किराएदार ने 'प्रेम-प्रसंग' के चलते मकान मालिक की कर दी हत्या, ऐसे दबोचा गया

ghaziabad tenant killed the landlord: मृत मोहम्मद जलाल की पत्नी ने इबादत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जलाल की हत्या पत्थर से मारकर बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम के ग्रीन पार्क में की गयी थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

ghaziabad tenant killed the landlord:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस ने शुक्रवार को मकान मालिक की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति (किरायेदार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद इबादत को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

एसीपी ने बताया, 'हत्या के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खून से सना हुआ पत्थर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है।' इबादत ने जलाल की हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले आठ महीनों से जलाल के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था और जलाल की पत्नी के साथ उसके संबंध बन गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब जलाल को इस संबंध के बारे में पता चला, तो उसने और उसकी पत्नी ने इबादत से बात करना बंद कर दिया। हत्या से कुछ दिन पहले जलाल ने कथित तौर पर इबादत का अपमान किया और उसके साथ मारपीट की।'

पुलिस के मुताबिक बदला लेने की भावना से प्रेरित होकर इबादत ने बहाने से जलाल को उसके घर से बुलाया और पीछे से उसके सिर पर पत्थर से वार किया। एसीपी ने कहा, 'इबादत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article