Nagpur Woman Story: नागपुर में एक विवाहित महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण की पुरजोर कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार किया है, जबकि तामिया (मध्य प्रदेश) निवासी हजरत मौलाना फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता का पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और वर्तमान में अन्य शहर में तैनात है। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में उसके सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क कर वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए।
अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
शिकायत के मुताबिक, आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और उससे 3.09 लाख रुपये भी वसूल लिए। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता था और कथित तौर पर कुछ धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर विभिन्न क्रियाएं कराई जाती थीं। इसी बीच महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमे महिला के साथ आरोपी कलमे पढ़ रहा है और महिला पर लगातार हवा फूंक रहा है।
इतना ही नहीं 31 मई को आरोपी उसे नागपुर के कलमेश्वर ले गया, जहां आमीन शेख और हजरत मौलाना से उसकी मुलाकात कराई गई। आरोप है कि तीनों उसे सुनसान स्थान पर ले गए और कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराकर धर्मांतरण हो जाने का दावा किया। इसके बाद फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की।
पति को अब बताई पूरी कहानी
पीड़िता का पति 3 दिन पहले जब नौकरी से घर लौटा तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद सोनेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा और काला जादू प्रतिबंध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
नशीली दवा देकर बलात्कार किया गया
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीली दवा देकर बलात्कार किया गया, अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया, लाखों रुपये की उगाही की गई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। यह घटना एक साल से अधिक पुरानी है, लेकिन अब तब सामने आई है जब महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मदारे और अमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी हजरत मौलाना, जो मध्य प्रदेश के तामिया का निवासी है, जिसकी तलाश जारी है।
वीडियो का इस्तेमाल करके यौन शोषण किया
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बाद में अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया, बार-बार उसका यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे 3.09 लाख रुपये वसूल किए। महिला ने आगे आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उससे कई तरह की रस्में करवाई गईं। तीन दिन पहले, जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तो महिला ने उसे कथित घटनाओं के बारे में बताया। इसके बाद, सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
(इनपुट- हरीश तिवारी)
