क्राइम

Shraddha Murder Update: इसी 'जंगल में आरोपी आफताब फेंकता था श्रद्धा की लाश के टुकड़े , देखिए खौफनाक वारदात का Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2022, 07:15 PM IST

Shraddha dead body pieces in forest: घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़की का नाम श्रद्धा है। 26 साल की श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं जहां उनकी मुलाकात पूनावाला से हुई।

दिल्ली से क्राइम की एक खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं, शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी को मुम्बई से दिल्ली लेकर आ गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया।

गौर हो कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपने लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने तथा उन्हें फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफ़ताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर मे रखा जिसके लिए आफ़ताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक घर मे रखा, रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फ़ेंक कर आ जाता था।

शव के टुकड़े करके महरौली के अलग अलग जगह पर फेंका

पुलिस ने 5 महीने बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया और आफताब को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान, उसने खुलासा किया कि दोनों अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करना चाहती थी। आफताब ने पहले तो श्रद्धा को मारा और उसके बाद उसके शव के टुकड़े करके महरौली के अलग अलग जगह पर फेंका।

आफताब को कोई अफसोस नहीं है

आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की। आफताब हत्यकांड के बाद जोमैटो से खाने के लिए खाना मंगाता था।

आस पड़ोस के लोगो से नहीं मिलता था, पुलिस का कहना है कि आफताब को कोई अफसोस नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article