Shraddha Walker Murder Case Update: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ( Aftab Amin Poonawalla) को तिहाड़ जेल (Tihar jail) में जान का खतरा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वहीं आरोपी आफताब को और कैदियों से अलग जेल में रखा गया है। CCTV कैमरे से आफताब पर 24 घंटे पुलिस नजर रख रही है।
गौर हो कि श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को 13 दिन की जूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ जेल भेज दिया है, आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है, जहां पहली बार अपराध करने वालों को रखा जाता है।
आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रात को फेंकता रहा।
आफताब को 28, 29 नवंबर और 5 दिसम्बर को डायरेक्टर FSLरोहिणी के सामने पेश किया जाएगा, अधिकारियों के मुताबिक आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर चार में रखा गया है और उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है, आफताब का हेल्थ चेकअप किया गया।
कैमरों से आरोपी की 24 घंटे होगी निगरानी
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी आफताब को खाना पुलिस की मौजूदगी में ही दिया जाएगा यहां पर उसकी निगरानी के लिए कई CCTV कैमरे लगे हैं इन कैमरों से आरोपी की 24 घंटे निगरानी होगी, इसके अलावा आफताब की सेल के बाहर 24 घंटे गार्ड भी तैनात रहेंगे।
