क्राइम

Shraddha Murder:आरोपी आफताब हर तरह के मांस काटने की ले चुका था ट्रेनिंग, अमेरिकन ड्रामा सीरीज़ DEXTER से था इंसपायर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2022, 11:15 AM IST
Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
आफताब अमीन पूनावाला ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी
आफ़ताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर मे रखा
आफ़ताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक घर मे रखा

Shraddha Murder Accused Aftab: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपने लिव-इन पार्टनर (Live in partner) की कथित तौर पर हत्या (Murder) करने और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने तथा उन्हें फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

पुलिस के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफ़ताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर मे रखा।

श्रद्धा की लाश के टुकड़े रखने के लिए लाया बड़ा फ्रिज

श्रद्धा की हत्या करके आरी से 35 टुकड़े करने के बाद उन्हें रखने के लिए आफ़ताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया और 18 दिनों तक घर मे रखा, रात को 2 बजे शरीर के टुकड़े को एक एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फ़ेंक कर आ जाता था।

पुलिस ने 5 महीने बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया

पुलिस ने 5 महीने बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया और आफताब को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान, उसने खुलासा किया कि दोनों अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करना चाहती थी। आफताब ने पहले तो श्रद्धा को मारा और उसके बाद उसके शव के टुकड़े करके महरौली के अलग अलग जगह पर फेंका।

आरोपी आफताब अमेरिकन ड्रामा सीरीज़ DEXTER से इंसपायर था

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी आफताब अमेरिकन ड्रामा सीरीज़ DEXTER से इंसपायर था और दोनों में दोनों 8 मई को आये थे।

उसके बाद एक रात पहाड़गंज होटल में रुके थे, उसके बाद सैजदुल्लाजाब में होस्टल में रुके। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फेकने के बाद आफताब सामान्य तरीके से जीवन जी रहा था ताकि किसी को शक ना हो। आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की। आफताब हत्यकांड के बाद जोमैटो से खाने के लिए खाना मंगाता था।

आस पड़ोस के लोगो से नहीं मिलता था, पुलिस का कहना है कि आफताब को कोई अफसोस नहीं है ।

आरोपी हर तरह के मांस काटने की ट्रेनिंग ले चुका था

आरोपी ने 2 वीक की मुम्बई की एक होटल में शेफ की ट्रेनिंग ली थी जिस ट्रेनिंग में आरोपी हर तरह के मांस काटने की ट्रेनिंग ले चुका था पहले

यही वजह थी की बड़ी बेरहमी से लड़की के टुकड़े कर देता था जिस तरह मांस काटना सीखा था आरोपी ने। फिनाइल और कई परफ्यूम खुशबू के साजो सामान लाकर घर मे रखे थे ताकि बदबू न आए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article