क्राइम

पटना में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को दी दर्दनाक सजा, हुई मौत

पटना के चिरैयाटार इलाके में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। शादी से इनकार पर युवती ने अपने ही प्रेमी की सिर पर लोढ़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पटना में शादी से इनकार करने पर प्रेमी की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Lover Murder: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित चिरैयाटार इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शादी से इनकार किए जाने के बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी मुरारी कुमार की हत्या कर दी। हत्या के समय उसने सिलवट के लोढ़े से मुरारी के सिर पर वार किया।

घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवती पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक मुरारी कुमार मोकामा का रहने वाला था, जबकि पूजा कुमारी गौरीचक इलाके की निवासी है।

दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों में लगातार झगड़ा हो रहा था और इसी के चलते अन्य लोगों की मिलीभगत से मुरारी की हत्या की गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article