क्राइम

Shamli: बेटी कर रही थी युवक से फोन पर बात, बाप और भाई के गुस्से ने लिया खौफनाक रूप; गोली मारकर की हत्या

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में एक 17 वर्षीय किशोरी सना की अपने पिता और नाबालिग भाई द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बेटी का किसी युवक के साथ फोन पर बात करने को लेकर हुई। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

पिता और पुत्र ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उतारा मौत के घाट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shamli News: यूपी के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता और उसका नाबालिग पुत्र अपनी 17 वर्षीय पुत्री सना की गोली मारकर हत्या कर बैठे। घटना का कारण बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र को बेटी का किसी युवक के साथ फोन पर बात करना नागवार गुजरा।

जानकारी के अनुसार, सना गांव में ही मदरसे में पढ़ाई करती थी। रविवार को पिता और पुत्र ने उसे किसी युवक से फोन पर बात करते हुए देख लिया। गुस्से में उन्होंने सना को बहाने से छत पर बुलाया और वहां गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मृतका का शव कमरे में ले जाकर रखा और साथ ही तमंचा भी वहीं छोड़ दिया। उन्होंने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जांच में दोनों पिता-पुत्र टूट गए और अपनी गलती स्वीकार कर ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण अधिकारी एनपी सिंह ने किया। एसपी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article