क्राइम

कहां हैं सोनम के 3 फोन, पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन, ये थी उसकी आखिरी चूक

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जारी है और इस बीच सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि सोनम के तीन फोन से इस मामले में अहम सुराग मिल सकते है जिसे आकाश ने नष्ट कर दिया था।

Image

raja raghuvanshi

नई दिल्ली: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सोनम के पास हनीमून ट्रिप पर तीन फोन थे जिसे आकाश ने राजा के मर्डर के बाद नष्ट कर दिया था। अब पुलिस को उन तीन फोन की तलाश है जिससे कत्ल के सुराग के मद्देनजर अहम कड़ी को जोड़ने में मदद मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इस फोन को सोनम ने आकाश को दे दिया था और उसके बाद आकाश ने इन फोन को नष्ट कर दिया था। राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सोनम ने स्विच ऑफ किया था फोन

sonam

sonam

बताया जा रहा है कि मर्डर स्पॉट पर ही सोनम ने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए थे। सोनम का पहला फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था । दरअसल व्हाट्सएप्प चेक करने के लिए सोनम ने अपना सिम एक्टिव किया था और यही उसकी आखिरी भूल थी।

फोन के लिए सर्च ऑपरेशन

गौर हो कि मेघालय पुलिस फोन रिकवरी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है जो इंदौर, गुवाहाटी, यूपी के कई जिलो में चल रहा है । बताया जा रहा है कि राजा का फोन सोनम ने खुद तोड़ा और फिर विशाल ने फोन को खाई में फेंक दिया।

sonam raghuvanshi

sonam raghuvanshi

राजा हत्याकांड में 5 लोग है गिरफ्तार

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) और कुशवाह के तीन दोस्तों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया है। रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था।

2 जून को मिला था राजा का शव

sonam raguvanshi

sonam raguvanshi

2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया।

राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article