अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज रविवार को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि कब तक रहेगी, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang (16 august 2026): आज 16 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि है। चलिए पंचांग से जानें ये तिथि आज कब तक रहेगी, दिनभर के शुभ मुहूर्त क्या हैं, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय क्या है आदि के बारे में।

Image

16 अगस्त 2026 का पंचांग

Today Panchang (16 august 2026): श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आज 16 अगस्त 2026 के दिन का आरंभ हुआ है, जो कि शाम 04:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद देर रात तक श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहने वाली है। इसके अलावा आज चातुर्मास का 23वां दिन, दूर्वा गणपति चतुर्थी और रविवार व्रत है। इसके अलावा प्रात: काल में नक्षत्र हस्त था, जिसका समापन सुबह 03:50 बजे हो गया है। इस वक्त नक्षत्र चित्रा चल रहा है। चलिए अब विस्तार से जानें 16 अगस्त 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

आज सूर्य का उदय सुबह 05:51 बजे हुआ है, जिसके बाद सूर्यास्त शाम 07 बजे होगा। वहीं, चंद्रमा का उदय आज सुबह 09:23 बजे होगा, जिसके बाद चन्द्रास्त रात 09:02 बजे होगा।

16 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:24 बजे से सुबह 05:07 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:46 बजे से सुबह 05:51 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:37 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:00 बजे से शाम 07:21 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:00 बजे से रात 08:05 बजे तक
  • अमृत काल: रात 09:44 बजे से रात 11:22 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: मध्य रात्रि 12:04 बजे से मध्य रात्रि 12:47 बजे तक (17 अगस्त)

16 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: शाम 05:21 बजे से शाम 07:00 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03:42 बजे से शाम 05:21 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 05:14 बजे से 06:07 बजे तक
  • वर्ज्य: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 01:36 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 05:51 बजे से दोपहर 04:52 बजे तक

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

दूर्वा गणपति चतुर्थी व्रत के पावन दिन आज किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। हालांकि, बुध और चंद्र ग्रह ने नक्षत्र गोचर जरूर किया है। बुध ग्रह का अश्लेशा नक्षत्र में सुबह 02:19 बजे गोचर हो गया है। इसके बाद हस्त नक्षत्र में सुबह 03:25 बजे चंद्र ग्रह ने भी प्रवेश (गोचर) कर लिया है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • आज पश्चिम में दिशा शूल रहेगा।
  • राहु का वास आज उत्तर दिशा में है।
  • आज चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में रहेगा।
  • कुम्भ चक्र पूर्व दिशा में रहेगा।
  • शिव जी का वास क्रीड़ा में दोपहर 04:52 बजे तक रहेगा। इसके बाद वो कैलाश पर वास करेंगे।

योग

साध्य योग से आज के दिन का आरंभ हुआ, जो सुबह 04:07 बजे समाप्त हो गया है। इस समय शुभ योग चल रहा है, जो आज देर रात तक रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग आज सुबह 05:51 बजे से लेकर कल 17 अगस्त की सुबह 03:50 बजे तक रहेंगे।

करण

आज के दिन का आरंभ करण विष्टि से हुआ है, जो दोपहर 04:53 बजे समाप्त होगा। इसके बाद कल 17 अगस्त की सुबह 04:51 बजे तक करण बव रहने वाला है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article