बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 अगस्त 2026: आज क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 16 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,078.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 16 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹15,485₹1,54,850₹4,38,992₹1,80,614
22 कैरेट₹14,195₹1,41,946₹4,02,410₹1,65,563
20 कैरेट₹12,904₹1,29,042₹3,65,827₹1,50,512
18 कैरेट₹11,614₹1,16,138₹3,29,244₹1,35,461
16 कैरेट₹10,323₹1,03,233₹2,92,662₹1,20,409
14 कैरेट₹9,033₹90,329₹2,56,079₹1,05,358
12 कैरेट₹7,743₹77,425₹2,19,496₹90,307
10 कैरेट₹6,452₹64,521₹1,82,913₹75,256

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155280₹142350₹116500
मुंबई₹155130₹142200₹116350
कोलकाता₹155130₹142200₹116350
चेन्नई₹155130₹142200₹120000
पटना₹155180₹142250₹116400
लखनऊ₹155280₹142350₹116500
मेरठ₹155280₹142350₹116500
अयोध्या₹155280₹142350₹116500
कानपुर₹155280₹142350₹116500
गाजियाबाद₹155280₹142350₹116500
नोएडा₹155280₹142350₹116500
गुरुग्राम₹155280₹142350₹116500
चंडीगढ़₹155280₹142350₹116500
जयपुर₹155280₹142350₹116500
लुधियाना₹155280₹142350₹116500
गुवाहाटी₹155130₹142200₹116350
इंदौर₹155180₹142250₹116400
अहमदाबाद₹155180₹142250₹116400
वडोदरा₹155180₹142250₹116400
सूरत₹155180₹142250₹116400
पुणे₹155130₹142200₹116350
नागपुर₹155130₹142200₹116350
नासिक₹155160₹142230₹116380
बैंगलोर₹155130₹142200₹116350
भुवनेश्वर₹155130₹142200₹116350
रायपुर₹155130₹142200₹116350
हैदराबाद₹155130₹142200₹116350

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुई। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये सस्ता होकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,351.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाने से पिछले कारोबारी शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 409 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,53,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी उत्पादक मूल्य के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बावजूद हाजिर सोने में नरमी रही। उनके अनुसार, हालिया तेजी के बाद ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली ने सोने की कीमतों पर दबाव बनाया। साथ ही, निवेशक मौजूदा ऊंचे स्तरों पर नए सौदे करने को लेकर भी सतर्क नजर आए।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेरिका की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए ईरान पर अतिरिक्त आर्थिक कदम उठाने की तैयारी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई। वैश्विक घटनाक्रमों और निवेशकों की सतर्कता का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article