पहले मर्द से वो औरत बनता, औरतों की तरह कपड़े पहनता, सजता-संवरता और फिर शिकार की तलाश में निकल जाता। बाहर निकलकर मर्दों को रिझाता, पटाता और मर्द उसकी जाल में फंस जाता, फिर उसके साथ वो समलैंगिक संबंध बनाता। संबंध बनाने के बाद शख्स से पैसा मांगता, जिसने भी देने में आनाकानी की उसकी हत्या कर देता है, यह कहानी है पंजाब में पकड़े गए उस सीरियल किलर की, जिसने अबतक 10 हत्याओं की बात पुलिस के सामने कबूली है।
11 हत्याओं में शामिल
दरअसल पंजाब की रूपनगर पुलिस एक हत्या की मामले का जांच में जुटी थी, तभी इस सीरियल किलर का पता चला। मामले की जांच के दौरान सोमवार 23 दिसंबर को इस सीरियल किलर को पकड़ा और जांच में पता लगा कि इस पर अन्य 10 लोगों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस की जांच में सीरियल किलर ने अब तक 11 वारदात करने की बात कबूली है। 10 हत्या तीन जिले में हुई है।
कहां-कहां हुई हत्याएं
सीरियल किलर ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में चार हत्याएं और होशियारपुर में दो हत्याएं ,सरहिंद पटियाला रोड पर एक और रोपड़ जिले में तीन हत्याओं की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने की बात कबूली है। इनमें से पांच वारदात को पुलिस ने वेरीफाई भी कर लिया है
कैसे मारता सीरियल किलर
सीरियल किलर हत्या करने के लिए एक कपड़े से गला दबाकर हत्या करता था, फिर उसके पैर छूकर माफी भी मांगता था। सीरियल किलर ने बताया कि वो अलग-अलग जगह पर एक संतरी रंग का कपड़ा पहनकर महिलाओं की तरह घूंघट डालकर लोगों को आकर्षित करता था और उसके बाद उससे संबंध बनाता था, अगर कोई उसे पैसे नहीं देता था तो उसकी मारपीट करता था और उसे मौत के घाट उतार देता था। आरोपी के पास कोई हथियार नहीं था, लेकिन वह कपड़े से ही लोगों को मारता था।
