Lucknow Bank Loot: लखनऊ के चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक को लूटने वाले में एक आरोप को यूपी पुलिस ने मार गिराया है। इसके साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लुटेरों के पास से लूट के माल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरों 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे।
दो एनकाउंटर
जिसके बाद पुलिस की कई टीमें इनके पीछे लगीं और सबसे पहला मुठभेड़ सोमवार सुबह को हुआ। जहां एक आरोपी घायल हुआ और बाकी फरार हो गए। इसके बाद एक और दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। जिसमे बैंक लूट कांड के एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पहले एनकाउंटर में क्या हुआ
सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास संदेह के आधार पर दो वाहन को रोका था। पुलिस दल जब एक वाहन के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।घायल बदमाश की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। कुमार के दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी, इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ।
तीन गिरफ्तार, माल बरामद
पुलिस ने अभी तक लखनऊ बैंक डकैती मामले में अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 03 लाख नकद, आभूषण व 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
