क्राइम

अमेरिका में बैठे गैंगस्टर्स के इशारे पर करते थे हथियार सप्लाई, पंजाब पुलिस ने 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

Punjab Police Bust Criminal Network: पंजाब पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित एक गिरोह के तीन प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि मोहाली ने चौरा माधरे गिरोह के यूएसए (USA) स्थित पवित्तर चौरा और हुसनदीप सिंह के नेतृत्व वाले आपराधिक नेटवर्क को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया है, उनके तीन प्रमुख गुर्गों: लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पंजाब पुलिस ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर्स के इशारे पर काम करने वाले तीन लोगों को पकड़ा

Photo : ANI

Punjab Police Bust Criminal Network: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कई आपराधिक मामलों में वांछित एक गिरोह के तीन प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक पिस्तौल, कारतूस और एक वाहन भी बरामद किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल) मोहाली ने चौरा माधरे गिरोह के यूएसए (USA) स्थित पवित्तर चौरा और हुसनदीप सिंह के नेतृत्व वाले आपराधिक नेटवर्क को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया है, उनके तीन प्रमुख गुर्गों: लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन की जब्त किया गया है।

तीनों आरोपी कई मामलों में थे वांछित

डीजीपी गौरव यादव एक पोस्ट में आगे कहा कि ये तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, एनडीपीएस आदि सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे। वे अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर मोहाली में रह रहे थे। इससे पहले 26 मार्च को भी पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 12 लोगों की गिरफ्तारी और 4 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त करके सीमा पार ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तारी और 4 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त करके सीमा पार हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। पोस्ट में आगे बताया गया कि ड्रोन का इस्तेमाल तरनतारन इलाके में सीमा पार पाकिस्तान से ड्रग्स पहुंचाने के लिए किया जाता है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। इसमें कहा गया है कि अधिक बरामदगी और गिरफ्तारियों के लिए आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच कर रहे है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article