क्राइम

Noida Crime: चीनी नागरिक समेत 5 गिरफ्तार, 21 मोबाइल, करोड़ों रुपए ठगी का आरोप

noida crime news: नोएडा पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। इसमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार किया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

noida crime news: नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने आरोपियों से 21 मोबाइल, 223 सिम, दो लैपटॉप, 7 आधार कार्ड, 4 पैनकार्ड, 9 डेबिट कार्ड, 2 पासबुक, 5 चेकबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्रा के कुल 15 नोट, 23,110 रुपए भारतीय मुद्रा सहित चाइनीज पासपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं, इस गिरोह के पांच लोग अभी तक पकड़े गए हैं। इनके तार चीन समेत कई अन्य देशों से भी जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने बताया है कि दो आरोपी गैंग के लिए सिम कार्ड प्रोवाइड करने का काम करते थे। अन्य दो आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक अकाउंट को किराए पर लेते थे और उसमें फ्रॉड किए हुए रुपए ट्रांसफर करते थे। गैंग नॉर्मल अकाउंट को किराए पर लेने के लिए 3,000 और कॉरपोरेट अकाउंट के लिए 20,000 रुपए देता था।

वॉट्सएप के जरिए झांसे में लेते थे और ठगी का काम करते थे

गैंग भोले-भाले लोगों से बात करके उनको टेलीग्राम, वॉट्सएप के जरिए झांसे में लेते थे और ठगी का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक गैंग में शामिल तेनजिन कलसंग, कृष्ण मुरारी, त्सेरिंग धोन्दुप, शोभित तिवारी और चीनी नागरिक जू जुनकाई को गिरफ्तार किया गया है। चीनी नागरिक ट्रेवल वीजा पर चीन, दुबई और अन्य देशों में घूमता रहता था। पुलिस उसकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article