dog stolen: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जज का कुत्ता चोरी हो गया उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, बताते हैं कि शिकायत मिलने के बाद बरेली पुलिस ने एक ज्ञात और दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है, जज के परिवार का आरोप है कि पड़ोसी ने उनके कुत्ते को गायब कर दिया।
वहीं जज के परिवार ने कुत्ते की हत्या की आशंका भी जताई है, मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है यहां की सनसिटी कालोनी में रहने वाले एक जज का कुत्ता गायब हो गया, जज साहब की पोस्टिंग बरेली से बाहर है।
इस मामले की खबर होते ही जज ने बरेली पुलिस से बात की जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है, जज की पत्नी ने पड़ोसी डंपी नाम के शख्स और अज्ञात लोगों के खिलाफ कुत्ता चोरी करने और धमकाने आदि जैसी कई धाराओं में केस दर्ज कराया है, वहीं आरोपित के घरवालों का कहना है कि पालतू कुत्ते ने उनपर हमला किया था और काट लिया था, उसी की शिकायत करने गए थे और ये कार्रवाई हो गई।
