वायरल न्यूज़

रफ्तार भरते ट्रक से उड़ा लिया लाखों का माल, कैमरे में कैद हुई चोरी की अनोखी घटना

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 26, 2024, 09:26 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चोर रफ्तार में दौड़ रहे ट्रक पर चढ़े और लाखों का माल उड़ाकर वापस भी आ गए। इधर ट्रक चला रहे ड्राइवर को इसकी भनक तक ना लगी।

Image

हैरान करने देगा चोरी का ऐसा वीडियो। (Photo/X.com)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हैरान करने वाले वीडियो की भरमार है। यहां एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो हैं, जो किसी को भी चौंका देंगे। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो दिमाग घुमा देगा। वीडियो चोरी की घटना से जुड़ा है, मगर इसे जिस तरह अंजाम दिया गया है, वो शायद ही आपने पहले देखा होगा। इसमें देखेंगे कि कैसे तीन चोरों ने हाईवे पर फर्राटा भर रहे ट्रक से लाखों का माल उड़ा लिया और ड्राइवर को इसकी भनक तक ना लगी। ड्राइवर बस आराम से सड़क को रफ्तार में दौड़ाता हुआ नजर आता है।

हैरान करेगा नजारा

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक ट्रक में कीमती सामान है, जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। मगर वाहन में कीमती सामान है इसकी भनक चोरों को भी पड़ गई। देखकर हैरान हो जाएंगे कि तीन चोरों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक से सामान का एक बड़ा बॉक्स चुराने का प्लान बनाया। इसमें आगे देखेंगे कि ट्रक हाईवे पर फर्राटा भर रहा है और इसके ठीक पीछे चोरों की बाइक भी दौड़ रही है। बाइक से दो चोर ट्रक के ऊपर चढ़ते हैं और ट्रक के ऊपरी हिस्से से एक बॉक्स बाहर निकाल लिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

चालाकी से की चोरी

ट्रक में मौजूद दोनों ने चोरों ने बिना उस बॉक्स को नीचे फेंक दिया। यकीन नहीं करेंगे चोरी इतनी सावधानी से अंजाम दी गई कि किसी को भनक तक ना लगी। इसके बाद दोनों चोर बाइक पर वापस भी बैठ भी जाते हैं। सामान का कीमती बॉक्स उड़ाने के बाद अपने रास्ते चले गए। इधर पूरी घटना को किसी कार सवार ने कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है और करीब एक करोड़ व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर Raja Babu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article