क्राइम

भोपाल में केरला स्टोरी जैसा कांड़, रूममेट बना सहेली ने ही रच डाला दलित लड़की का धर्म परिवर्तन का खेल!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 10:38 AM IST

घटना भोपाल के पशुपालन पत्रोपाधि कॉलेज का है। जहां फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मुस्लिम रूममेट लड़की पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मुस्लिम लड़की पीड़िता पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बना रही थी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से Kerala Story जैसा मामला सामने आया है। भोपाल में एक हिंदू लड़की से मुस्लिम युवक ने छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम रूममेट लड़की के कहने पर युवक ने छेड़छाड़ की है। जिसके बाद रूममेट लड़की ने हिंदू लड़की पर धर्मांतरण का भी दवाब बनाया था। साथ ही हिजाब पहनने को लेकर भी मजबूर किया। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

धर्मपरिवर्तन के लिए दवाब

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की दलित है। घटना भोपाल के पशुपालन पत्रोपाधि कॉलेज का है। जहां फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मुस्लिम रूममेट लड़की पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मुस्लिम लड़की पीड़िता पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बना रही थी, इसके साथ ही उसे हिजाब पहनने के लिए कहा करती थी।

करवाया छेड़छाड़

ऐसा नहीं करने पर मुस्लिम लड़की और उसके साथियों ने हिंदू लड़की को कमरे में कैद कर लिया और छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बंधक बनी हिंदू लड़की को छुड़ा लिया है, वहीं पुलिस ने आरोपी मुस्लिम लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article