क्राइम

बेटी माफ करना, मन तो करता है कि सबको मार दूं- पत्नी के अवैध संबंध से टूट गया शख्स, खा लिया जहर

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 08:15 PM IST

Illicit Relationship: घटना राजस्थान के टोंक जिले की है। यहां एक पीरू खा नाम के एक शख्स के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पीरू खा की उम्र 50 साल है। उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसकी पत्नी और उसके ससुरालवालों के कारनामे लिखे हैं।

Image

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान हो शख्स ने कर ली खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो -Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीरू खा ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता है।
  • ससुराल वाले उसकी सुनते नहीं है, उसकी पत्नी को ही सपोर्ट करते हैं।
  • पीरू खा के फोन से वीडियो और ऑडियो भी मिल हैं, जिसमें सारे सबूत मौजूद हैं।

Illicit Relationship: एक शख्स जो खाड़ी देशों में नौकरी करता था, वापस आता तो उसकी पत्नी उससे काफी झगड़ा करती थी। उसे समझ नहीं आता कि झगड़े की वजह क्या है, जिसके बाद वो पिछले 4 सालों से खाड़ी देश छोड़ भारत में ही काम करने लगा, घर पर ही रहने लगा लेकिन झगड़े कम नहीं हुए। धीरे-धीरे उसे वो बात पता चली, जिसके कारण वो टूट गया और जहर खा लिया।

पांच बेटियों का पिता था मृतक

घटना राजस्थान के टोंक जिले की है। यहां एक पीरू खा नाम के एक शख्स के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पीरू खा की उम्र 50 साल है। उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसकी पत्नी और उसके ससुरालवालों के कारनामे लिखे हैं। पीरू खा पहले सऊदी अरब में काम करते थे, हालांकि पिछले 4 सालों से वो घर पर ही रहते थे। पीरू खा की पांच बेटियां हैं, पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने 10 साल पहले दूसरी शादी की थी।

मकान मालिक से साथ पत्नी का अवैध संबंध

पीरू खा ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता है। उसकी पत्नी का मकान मालिक के साथ ही अवैध संबंध है। ससुराल वाले उसकी सुनते नहीं है, उसकी पत्नी को ही सपोर्ट करते हैं। पीरू खा के फोन से वीडियो और ऑडियो भी मिल हैं, जिसमें वो अपनी बेटियों से माफी मांगते दिख रहे हैं।

'अल्लाह ने मुझे ताकतवर नहीं बनाया'

वीडियो में पीरू खा अपने बच्चों से माफी मांगते हुए कहते हैं कि बहुत परेशान हो चुका है, कोई रास्ता नहीं है, मन करता है सबको मार दूं, लेकिन क्या करूं अल्लाह ने मुझे ताकतवर नहीं बनाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article