क्राइम

मेरे पति को मार दो और 50 हजार ले लो- पत्नी ने खुलेआम दे डाली सुपारी, फिर हो गया कांड!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2024, 09:40 PM IST

घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने पत्नी के स्टेटस को देखा। जिसके बाद वो भागा-भागा पुलिस के पास पहुंचा और जान बचाने की गुहार लगाई।

Image

पति को मारने के पत्नी ने दी सुपारी (प्रतीकात्मक फोटो)

एक पत्नी को जब अपने ही पति से मन भर गया तो उसने उसे मारने के लिए सरेआम सुपारी दे डाली। महिला ने वाट्सअप स्टेट्स में सुपारी का ऐलान करते हुए कहा कि जो कोई उसके पति को मारेगा, उसे वो 50 हजार रुपया देगी। महिला के इस कदम के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया।

भागा-भागा पति पहुंचा पुलिस के पास

घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने पत्नी के स्टेटस को देखा। जिसके बाद वो भागा-भागा पुलिस के पास पहुंचा और जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। महिला से पूछताछ हो रही है। मतलब पति को मारने चली पत्नी, खुद पुलिस की कार्रवाई के घेरे में आ गई है।

महिला को पति नहीं है पसंद

शख्स की शादी 2022 में हुई थी। शुरू में कुछ दिनों तक तो इस कपल के बीच में रिश्ता ठीक रहा है, लेकिन बाद में बिगड़ने लगा। 5 महीने के अंदर ही लड़की, पति को छोड़कर मायके चली गई।

'मर्जी से नहीं हुई शादी'

लड़की का दावा है कि शख्स के साथ उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वो अपने पति को पसंद नहीं करती है। यही कारण है कि वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। महिला ने सुपारी देते हुए लिखा- मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है, पति को मारने वाले को 50 हजार रुपया इनाम में मिलेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article