क्राइम

Jabalpur Rape: 14 साल की नाबालिग को घर से उठा ले गए तीन दरिंदे, बोलेरो में किया गैंगरेप

Jabalpur Rape: युवती अपने घर पर ही थी। इसी दौरान युवती का दोस्त उसके घर के पास पहुंचा और फोन कर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही युवती बाहर आई, तीनों आरोपियों ने उसे बोलेरो कार में जबरन बिठा लिया और अपहरण कर युवती को आईटी पार्क ले गए और यहां सुनसान जगह पर कार में ही घटना को अंजाम दिया।

Image

जबलपुर में नाबालिग युवती के साथ रेप

Jabalpur Rape: मध्य प्रदेश के जबलपुर से 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों नाबालिग के साथ बोलेरो में दरिंदगी की। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों में से एक युवती का दोस्त था, जिसने फोन कर उसे घर से बुलाया था। इसके बाद तीनों ने सूनसान इलाके में जाकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया मामला 16 एवं 17 मई की दरमियानी रात का है। पीड़ित युवती के दोस्त ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और इसके बाद बुलेरो गाड़ी में उसका अपहरण कर दिया। इस दौरान उसके दो और भी दोस्त कार में ही थे। इसके बाद बारी-बारी से तीनों ने युवती के साथ रेप किया। पुलिसा का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366A 376, 376DA 504, 4(2) SC ST, पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला किया दर्ज किया गया है।

आईटी पार्क में हुई वारदात

पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना के समय युवती अपने घर पर ही थी। इसी दौरान युवती का दोस्त उसके घर के पास पहुंचा और फोन कर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही युवती बाहर आई, तीनों आरोपियों ने उसे बोलेरो कार में जबरन बिठा लिया और अपहरण कर युवती को आईटी पार्क ले गए और यहां सुनसान जगह पर कार में ही घटना को अंजाम दिया।

22 से 25 वर्ष के हैं आरोपी

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। तीनों की पहचान थाना गढ़ा निवासी शुभम रजक, जितेंद्र उर्फ जित्तू थाना संजीवनी नगर और शाहनाला थाना तिलवारा निवासी आशीष कोरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तिलवारा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article