क्राइम

हुस्न का मायाजाल: अमीर लड़कों संग फरेबी मोहब्बत का खेल और फिर रेप का केस, हर बार कहानी अलग; जानिए कौन है सोनिया केसवानी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 10:18 AM IST

Jabalpur Honey Trap Girl Sonia Keswani: सोनिया केसवानी ने जबलपुर में पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में रेप के 6 झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के बाहर भी उसने ऐसे ही केस दर्ज करा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिफ्तार कर लिया है।

Image

सोनिया केसवानी

Photo : Twitter

Jabalpur Honey Trap Girl Sonia Keswani: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सोनिया केसवानी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, यहां तक कि उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोप है कि महिला अमीर लड़कों को टागरेट करती थी, उनके साथ मोहब्बत का झूठा खेल खेलती थी और फिर ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करती थी। पैसे मिले तो ठीक, नहीं तो रेप का केस करती थी। जबलपुर के अलग-अलग थानों में सोनिया केसवानी ने पांच लोगों के खिलाफ ऐसे 6 रेप केस के मामले दर्ज कराए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हर केस में महिला ने एक अलग ही कहानी बताई है।

मंगलवार को जबलपुर पुलिस ने उसे घमापुर थाना क्षेत्र के द्वारका नगर इलाके स्थित आवास से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का मायाजाल मध्य प्रदेश के जबलपुर तक ही सीमित नहीं था, बल्कि कई राज्यों में उसने रेप के ऐसे ही मामले दर्ज कराए हैं। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उसके खिलाफ अभियान चलाया था।

हाई प्रोफाइल लोगों को करती थी टारगेट

जानकारी के मुताबिक, सोनिया केसवानी हाई प्रोफाइल लोगों को टारगेट करती थी और उन्हें अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की डिमांड करती थी। पुलिस ने बताया कि 2016 में सोनिया ने घमापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रामरख्यानी नाम के व्यापारी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज करवाया था। इसके बाद व्यापारी ने दबाव में आकर उससे शादी कर ली। आरोपी सोनिया ने ने पहले उसकी संपत्ति हड़पी और फिर दोबारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। इसी तरह उसने कानपुर के चर्चित व्यापारी अर्चित सलूजा को भी अपना शिकार बनाया और उससे 40 लाख रुपये की मांग कर दी। रुपये न मिलने पर उसके खिलाफ रेप की झूठी कहानी रच डाली।

पुलिस ने ढाई हजार रुपये का रखा इनाम

इसी तरह आरेापी महिला ने विकास समतानी नाम के व्यक्ति को अपना शिकार बनाया और उससे 20 लाख रुपये की मांग की। 2021 में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवया था। पुलिस ने बताया कि महिला का बारे में जब खुलासा हुआ तो उसके ऊपर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा गया। फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article