अब इसे प्यार कहेंगे या सिर्फ शारीरिक आकर्षण इसका फैसला आप इस खबर को पढ़ने के बाद खुद ही कर सकते हैं। हैदराबाद से एक खबर आई कि 27 साल की एक महिला और 16 साल का नाबालिग पिछले 21 दिन से लापता हैं। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि दोनों गायब नहीं थे बल्कि भाग गए थे। दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत थी। जांच और आगे बढ़ी तो पता चला कि 27 साल की महिला पेशे से शिक्षक है और 16 साल का नाबालिग उसका छात्र। फिलहाल दोनों अब अपने घर पर हैं।
पुलिस का कहना है कि शिक्षक और छात्र दोनों पिछले आठ महीने से रिश्ते में थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और फैसला ये हुआ कि चलो भाग चलें कहीं और साथ रहा जाएगा। बता दें कि लड़के के पिता ने अपने बेटे के अपहरण की शिकायत 16 फरवरी को गाचीबोली थाने में महिला शिक्षक के खिलाफ की थी। जबकि महिला शिक्षक के परिवार ने चंदननगर थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।
