यूपी में निकाह के नाम पर रेप (Rape) का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी है। लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले पांच साल से उसके साथ रेप हो रहा है।
मां से मिलाने के बहाने रेप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अजहरुद्दीन ने अपनी मां से मिलने के बहाने पहली बार उसे अपनी घर बुलाया था। जब वो घर पहुंची तो वहां कोई नहीं थी, उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। इसके बाद जब लड़की ने शिकायत की बात की तो उससे निकाह करने की बात कहकर आरोपी ने उसे फुसला लिया।
लगातार शोषण
इसके बाद लड़की का लगातार शोषण होता रहा। लड़की जब निकाह की बात करती तो आरोपी पहले बात को टालते रहे, फिर मारपीट भी करने लगा। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई, तब लड़के ने उसका गर्भपात करवा दिया।
शिकायत के बाद फिर रेप
लड़की जब थक गई तो वो पुलिस के पास पहुंची, उसने शिकायत दी। इसके बाद आरोप ने पुलिस के सामने सुलह कर लिया। आरोपी ने दावा किया कि वो जल्द ही लड़की से निकाल कर लेगा। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।
फिर से धोखा
इसके बाद फिर से आरोपी ने पलटी मार ली। निकाह के लिए मना कर दिया। इसके बाद लड़की फिर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
