क्राइम

ब्रेकअप कर लो...नहीं माना प्रेमी तो लड़की ने दे दिया जहर, गिरफ्तारी के बाद खुद भी पी ली कीटनाशक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:58 AM IST

पुलिस की काफी कोशिशों के बाद लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस की हिरासत में ही जब लड़की थी, जब उसने बाथरूम में जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मृतक के परिवार वालों को कहना है कि अगर लड़की सही समय पर जहर के बारे में बता देती तो लड़के की जान बच जाती।

Image

प्रेमिका ने प्रेमी को दिया जहर (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

अभी तक ब्रेकअप करने के कारण सुसाइड और हत्या का मामला सामने आते रहा है, लेकिन अब केरल से एक अजीब ही मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने ब्रेकअप करने से मना कर दिया था।

क्या है मामला

घटना केरल के तिरुवनंतपुरम की है। जहां एक 23 वर्षीय कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका ने जहर दे दिया। क्योंकि वह रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। आठ घंटे की पूछताछ के बाद जब लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तो उसे हिरासत में ले लिया गया। 23 वर्षीय रेडियोलॉजी के छात्र शेरोन राज की 25 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। अब पुलिस ने सोमवार यानि कि 31 अक्टूबर को पुष्टि की है कि उसकी प्रेमिका ने उसे जहर दिया था।

कैसे रचा खेल

पुलिस के अनुसार लड़की की शादी किसी दूसरे शख्स से तय हो गई थी। इसलिए वो अपने वर्तमान प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रही थी, जिसके लिए लड़का तैयार नहीं था। पुलिस ने कहा- "लड़की ने प्रेमी को अपने घर पर बुलाया और कीटनाशक से मिला हुआ काढ़ा उसे पीने के लिए दे दिया। लड़के ने जैसे ही काढ़ा पिया उसे उल्टी होने लगी। इसके बाद लड़की अपने दोस्त के साथ चली गई। हत्या की योजना काफी पहले बनाई गई थी और उसने उसे अंजाम देने के लिए लड़के को घर पर बुलाया गया था।

भाई करता रहा लगातार फोन

शेरोन का भाई लड़की को लगातार फोन कर रहा था कि उसने उसके भाई को क्या दिया है, लेकिन लड़की ने डर के मारे उसे कुछ भी नहीं बताया। अगर वह बात दी होती, तो उसे बचाया जा सकता था। 25 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शेरोन का निधन हो गया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि यह उसकी प्रेमिका द्वारा सुनियोजित हत्या थी। हालांकि शेरोन ने अपने मौत से पहले दिए गए बयान में बार-बार कहा था कि उसे किसी पर संदेह नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article