क्राइम

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में महिला की चाकू मार कर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड के शनि चौक पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया,जो महिला का पति है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला ज्योति अपने मायके इंदिरापुरम के मकनपुर में आई थी।

Image

गाजियाबाद में महिला की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड के शनि चौक पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल महिला ज्योति अपनी मां चंपा के पास मिलने के लिए आई हुई थी उसके साथ उसका पति लतेश भी साथ में था, यह दोनों शनि चौक पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मां चंपा की अजय चौधरी और बॉबी नाम के युवकों से लड़ाई हो रही है। इन्होंने बीच बचाव कराया तो मां से लड़ रहे बॉबी ने बेटी पर चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने आया ज्योति का पति लतेश पर भी चाकू से वार किया गया। आनन फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के दौरान ज्योति की मौत हो गई वही उसका पति ललतेश जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है की इतनी बड़ी घटना का क्या कारण है, लेकिन सरेराह हुई इस चाकू बाजी से लोगों में भय का माहौल है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article