क्राइम

Jabalpur Crime: जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, खूनी खेल में बदला दो परिवारों का विवाद, 4 लोगों की मौत

Jabalpur Crime: एमपी के जबलपुर जिले में टिमरी गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दोनों परिवार ने एक दूसरे पर लाठी और तलवार से हमला किया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Image

जबलपुर में सनसनीखेज वारदात

Jabalpur Crime: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 4 लोगों की हत्या से जबलपुर के पाटन तहसील के गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद देखते ही देखते हिंसात्मक हो गया। परिवार से जुड़े लोग लाठी तलवार लेकर पहुंचे और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हो गए।

पुरानी रंजिश में गई चार लोगों की जान

पुलिस ने बताया कि गांव टिमरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में लंबे समय से विवाद चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के चौराहे पर चाय पीते दौरान इन दोनों परिवारों में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते झगड़े का रूप लिया और यह खूनी खेल में बदल गया। दोनों परिवार से जुड़े लोग लाठी और तलवार लेकर पहुंचे और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में पाठक परिवार से जुड़े दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुबे परिवार से जुड़े दो अन्य लोगों को भी गहरी चोटें आई है जिन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इस झगड़े में तीन अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है, जिनका इलाज जबलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

रास्ता जाम कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

दिनदहाड़े गांव में हुई इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर गए है। सड़कों पर मृतकों की लाशों को रख ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सड़क जाम करने की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ जमींदोज करने की मांग भी की है। इन्हीं मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दोनों परिवारों में विवाद की क्या है वजह

मिली जानकारी के अनुसार, टिमरी गांव में रहने वाले पाठक परिवार के खेत में साहू परिवार के कुछ लोग लंबे समय से जुआ खेल रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। लंबे समय से चली आ रही रंजिश ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया और इसमें 4 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान मनीष पाठक, सतीश पाठक, समीर दुबे और अनिकेत दुबे के रूप में की है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article