क्राइम

डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर FIR दर्ज, उदयपुर के डॉक्टर ने दर्ज करवाया मामला; करोड़ों की ठगी का आरोप

राजस्थान के उदयपुर में फिल्मों के वित्तपोषण के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, बेटी और कई सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि एक डॉक्टर से 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेश के नाम पर ऐंठी गई।

vikram bhatt

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का लगा आरोप।(फोटो सोर्स: PTI)

राजस्थान के उदयपुर में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनके परिवार के सदस्यों सहित कई लोगों के खिलाफ 30 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, फिल्मों के वित्तपोषण के नाम पर एक डॉक्टर से करोड़ों रुपये ऐंठे गए।

शिकायत डॉ. अजय मुर्डिया ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन्हें फिल्मों में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि प्रस्तावित फिल्म रिलीज होने पर 200 करोड़ रुपये तक की कमाई होगी।

कैसे हुआ पूरा निवेश?

डॉ. मुर्डिया के मुताबिक, उनकी मुलाकात उदयपुर के ही एक व्यक्ति दिनेश कटारिया से एक संगीत समूह के जरिए हुई। कटारिया ने दावा किया कि उसके मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत संपर्क हैं।

अप्रैल 2024 में वह डॉक्टर को मुंबई के एक स्टूडियो लेकर गया, जहां उनका परिचय फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट से कराया गया। शिकायत के अनुसार, भट्ट ने आश्वासन दिया कि वह फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया संभालेंगे और डॉक्टर को लगातार धन भेजने के लिए कहा गया।

किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR?

8 नवंबर को भूपालपुरा थाने में दर्ज FIR में जिनके नाम शामिल हैं।

  • विक्रम भट्ट (फिल्म निर्देशक)
  • श्वेतांबरी भट्ट (पत्नी)
  • कृष्णा भट्ट (बेटी)
  • दिनेश कटारिया (उदयपुर निवासी)
  • पांच अन्य सहयोगी

पुलिस ने क्या कहा?

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित दस्तावेज, लेन-देन और निवेश के विवरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज

Piyush Kumar
Piyush Kumar Author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article