देश

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें सुबह से ही राज्य में लगभग 18 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इनमें 64 वर्षीय मंत्री सतीश जारकीहोली का बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास भी शामिल है।

Image

कर्नाटक में ED रेड

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक नई जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें सुबह से ही राज्य में लगभग 18 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। इनमें 64 वर्षीय मंत्री सतीश जारकीहोली का बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास भी शामिल है। इसके अलावा, चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर भी कार्रवाई जारी है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह एक नया मामला है और इसका मंत्री के रिश्तेदार तथा आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े किसी पुराने मामले से कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article