देश

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यभर में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत बीकानेर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह गर्व की बात है कि जिस स्कूल में मैंने पढ़ाई की, वहीं मैंने अपना वोट डाला है।

Image

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव।

Photo : ANI

Rajasthan Local Body Polls: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में बुधवार को जयपुर जिले के 18 नगर निकाय समेत राज्य के 162 नगर निकायों में मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान होने जा रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

जिस स्कूल में मैंने पढ़ाई की, वहीं वोट डाला-मेघवाल

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यभर में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत बीकानेर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह गर्व की बात है कि जिस स्कूल में मैंने पढ़ाई की, वहीं मैंने अपना वोट डाला है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से विकास हुआ है, उससे हर क्षेत्र में प्रगति हुई है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी GDP 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। विपक्ष को केवल आलोचना करना आता है।'

पहले चरण में चार निगमों में चुनाव

पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं। इस चरण में कुल 20,623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 162 नगर निकायों में 7,683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के लिए 565 केंद्रों पर मतदान होगा। जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल मंगलवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों का जिम्मा संभाल लेंगे।

राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article