एजुकेशन

पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, मध्य प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में 100% ट्यूशन फीस माफ

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ करने की घोषणा की है।

Image

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ करने की घोषणा की है। अगर कोई अग्निवीर उम्मीदवार हायर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेता है तो उसकी पूरी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाएगी। बता दें कि आर्म्ड फोर्सेज की तीनों विंग्स में सर्विस कर रहे जवानों के बच्चों को यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस में पहले से ही 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है, जबकि शहीद और रिटायर्ड सैनिकों के बच्चे 100 प्रतिशत छूट के हकदार हैं।

वाइस चांसलर डॉ. राकेश सिंघई ने कहा कि इससे पूर्व अग्निवीरों को अपनी पढ़ाई पूरी करने और आगे रोजगार के मौके पाने में मदद मिलेगी।... यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने फैसला किया है कि अगर पूर्व अग्निवीर यूनिवर्सिटी में संचालित 200 कोर्स में से किसी में भी एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर के इस फैसले को पूर्व अग्निवीरों के लिए एक बडी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

क्या बोले VC

डॉ. राकेश सिंघई, वाइस चांसलर (VC), देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर का कहना है कि देश की रक्षा करने वाले अग्निवीर अपनी जिंदगी के चार सुनहरे साल सेना में बिताते हैं और अक्सर अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। हम चाहते हैं कि वे सेना में सर्विस करने के बाद अपनी हायर एजुकेशन पूरी करें, अच्छी नौकरी पाएं और एक नई जिंदगी शुरू करें।

क्या है पात्रता

जानकारी के अनुसार, इस छूट के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है और सभी योग्य पूर्व अग्निवीरों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अग्निवीरों का चार साल का सर्विस पीरियड पूरा होना जरूरी है। वीसी ने कहा कि भविष्य में यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रोसेस में पूर्व अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने पर विचार कर सकती है।

केंद्र ने दी छूट

गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि CAPFs जैसे BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल जीडी और राइफलमैन के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 50% छूट मिलेगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article