क्राइम

मंगेतर बना महाठग: दुल्हन के भरोसे का सौदा, 1 किलो सोना बेच खरीदी करोड़ों की संपत्तियाँ

Image

मंगेतर बना महाठग: दुल्हन के भरोसे का सौदा, 1 किलो सोना बेच खरीदी करोड़ों की संपत्तियाँ

शादी का सपना देख रही दुल्हन को उसके ही मंगेतर ने ऐसा धोखा दिया, जिसने रिश्तों पर से भरोसा ही हिला दिया। दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी मंगेतर से शादी के खर्च के नाम पर 1 किलो का सोने का बार ले लिया और उसे नकली बार से बदलकर फरार हो गया।

कैसे हुआ खुलासा

फरवरी 2024 में युवती की सगाई नितेश वर्मा से हुई थी। सगाई के कुछ ही महीनों बाद अगस्त 2024 में घर से सोने-चांदी के गहने और सिक्के गायब हुए थे। उस वक्त शक नितेश पर गया, मगर सबूत न मिलने पर मामला दब गया।

20 जुलाई 2025 को शादी के खर्च पूरे करने के लिए युवती ने नितेश को अपने पैतृक घर का 1 किलो सोने का बार सौंप दिया। कुछ दिनों बाद जब असली बार की जगह नकली बार मिला तो राज़ खुल गया। सवाल करने पर नितेश ने गुनाह कबूल किया लेकिन रकम लौटाने के बजाय मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

DBG रोड थाने में मामला दर्ज होने के बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल्स के आधार पर नितेश का पता लगाया। 2 सितम्बर को गाज़ियाबाद के कौशांबी इलाके के एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोने से बनी संपत्ति और ऐशो-आराम

पूछताछ में नितेश ने खुलासा किया कि उसने सोने की ईंट को टुकड़ों में काटकर बेचा और:

देहरादून में 42 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा।

माता-पिता को 70–80 लाख रुपये दिए, जिनसे उन्होंने देहरादून और दिल्ली में जमीन ली।

हरिद्वार और मसूरी में प्रॉपर्टी खरीदी।

मसूरी और केरल के आलीशान होटलों में ऐश की।

आरोपी की पहचान

नाम: नितेश वर्मा

उम्र: 30 वर्ष

पता: साउथ अनारकली, कृष्णा नगर, दिल्ली

शिक्षा: 10वीं पास

काम: ज्वेलरी का कारोबार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामदगी और संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article