क्राइम

Delhi Murder: ट्रेन नहीं छूटती तो रेप-मर्डर के बाद दिल्ली से फरार हो जाता राहुल, लड़की पर क्या-क्या जुल्म किए, हुए कई खुलासे

Delhi Student Murder: सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने सुबह जब 6:30 मिनट पर घर के अंदर एंट्री की तो वो सीधा ऊपरी मंजिल पर लड़की के कमरे में गया। उसे देखकर पढ़ाई कर रही लड़की ने शोर मचाया लेकिन ...

Image

दिल्ली छात्रा मर्डर केस में नए खुलासे

Delhi IRS Daughter Murder Case: साउथ ईस्ट दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की 4 दिन की कस्टडी में है। उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा ने मृतक लड़की को काबू में करने के लिए उसके सिर पर पहले टेबल लैंप और पानी की बोतल से उस पर हमला किया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ सेक्सुअल एसॉल्ट किया।

सुबह 6:30 बजे घर के अंदर एंट्री ली

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने सुबह जब 6:30 मिनट पर घर के अंदर एंट्री की तो वो सीधा ऊपरी मंजिल पर लड़की के कमरे में गया। उसे देखकर पढ़ाई कर रही लड़की ने शोर मचाया लेकिन राहुल ने तुरंत उसे काबू में करने के लिए पहले उसका मुंह बंद करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की और सिर पर लैंप दे मारा। मारपीट से लड़की बेहोश हो गई थी। राहुल उसे बालों से पकड़कर सीढ़ियों से नीचे तीसरी मंजिल पर ले गया।

लड़की के फिंगरप्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की

सूत्रों के मुताबिक फिर उसने उसके फिंगरप्रिंट से एक डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। जब इससे कोई फायदा नहीं हुआ, तो राहुल ने 2.5 लाख रुपये कैश चुराने से पहले सेफ खोलने के लिए स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल किया। आरोपी ने इतना समय इसलिए लिया क्योंकि उसे पूरी जानकारी थी कि घर की मेड कितने बजे तक आएगी इसलिए वो 7 बजकर 20 मिनट तक घर के अंदर रहा।

लड़की ने उसका पूरा विरोध करने की कोशिश की लेकिन वो प्लान करके घर में घुसा था इसीलिए उस पर हमले के बाद वह उसकी बॉडी को घसीटकर नीचे घर में ले गया। उसने खून से सनी अपनी पैंट उतारी और उसी घर से दूसरी पैंट पहनी। राहुल ने 2.5 लाख रुपये कैश चुराए, फिर पीड़िता का फोन चार्जिंग कॉर्ड से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर कैश अपने बैकपैक में रखा और पीड़िता का iPhone जेब में रखकर सामने के गेट से भाग गया। कुछ देर बाद ही उसने मृतक का आईफोन पार्क में फेंक दिया।

द्वारका के होटल से गिरफ्तार

जल्दी से वो एक गाड़ी करके रेलवे स्टेशन पालम की तरफ गया ताकि दिल्ली से फरार हो सके, लेकिन उसी ट्रेन छूट गई। तब प्लान बदलकर ऑटो लेकर द्वारका के एक oyo होटल पहुंचा ताकि कुछ देर रुक कर बाद में निकल सके, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच गई। होटल में भी उसने अपने दस्तावेज आईडी के तौर पर दिया था।

चप्पे-चप्पे से वाकिफ था राहुल मीणा

पुलिस का मानना है कि परिवार के पूर्व नौकर और राजस्थान के अलवर के मूल निवासी 23 वर्षीय राहुल मीणा ने घर के लेआउट, एंट्री कोड और चाबियों के जगह की जानकारी का फायदा उठाते हुए बुधवार सुबह लड़की के माता-पिता के जिम जाने के बाद घर में प्रवेश किया। उसे घर में चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। सूत्रों के अनुसार, घर में कई सुरक्षा अवरोध हैं, जिनमें हर मंजिल पर ताले लगे प्रवेश द्वार और लिफ्ट का प्रतिबंधित प्रवेश शामिल है। पीड़िता जिस कमरे में थी, उस हिस्से तक पहुंचने के लिए कम से कम चार ताले खोलने पड़े, जिनमें से तीन पासकोड से चलते थे।

कोड और चाबियों के बारे में भी पता था

जांचकर्ताओं को संदेह है कि मीणा को कोड पता थे और उसे घरेलू कर्मचारियों की अतिरिक्त चाबियों के जगह की जानकारी थी, जिससे वह बिना किसी संदेह के घर में घूम सका। मीणा को अपराध के कुछ घंटों बाद द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उस पर परिवार के घर में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मीणा को पैसों के गबन के आरोपों के बाद लगभग आठ महीने तक घर में काम करने के बाद लगभग छह सप्ताह पहले बर्खास्त कर दिया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article