वेब सीरीज

Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश'

Hanuman Ansh OTT Release: शोभिनव सत्या और विहान शेडगे की धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

Image

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh OTT Release: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआत में धीमी शुरुआत मिली थी लेकिन बाद में इसने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी से मचा हड़कंप, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को भी मिला धमकी भरा ईमेल)

इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 से सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी लेकिन अब इसकी तारीख सामने आने के बाद दर्शक बेहद खुश हैं। खास बात यह है कि फिल्म नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो या जियोहॉटस्टार पर रिलीज नहीं होगी।

इसके डिजिटल और टेलीविजन प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India ने हासिल किए हैं। डिजिटल रिलीज के अलावा फिल्म का प्रसारण सोनी मैक्स पर भी होने की उम्मीद है। हालांकि इसके टीवी प्रीमियर की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल)

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। मां को खोने के बाद उसके मन में भगवान, जीवन और मृत्यु को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है। इस धार्मिक ड्रामा फिल्म में शॉभिनाव सत्‍या ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी दुनिया भर में 450 करोड़ कमाने सफल रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article