अगर आप Jio SIM इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Jio अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को Buy One Get One Free रिचार्ज का फायदा दे रहा है। यानी आपको एक रिचार्ज के पैसे देने होंगे और बदले में दो रिचार्ज का लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि अब इस ऑफर को चेक करने के लिए SMS का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ग्राहक MyJio ऐप के जरिए भी पता लगा सकते हैं कि उनके नंबर पर यह ऑफर मिल रहा है या नहीं।
फिलहाल यह ऑफर 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 299 रुपये और 349 रुपये के प्लान पर दिया जा रहा है। अगर आपके नंबर पर भी यह ऑफर उपलब्ध है, तो आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं।
MyJio ऐप से कैसे चेक करें ऑफर?
अगर आप नया रिचार्ज प्लान खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए जियो का नया ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके Jio नंबर पर फ्री रिचार्ज का ऑफर आया है या नहीं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप ओपन करें।
- अब अपने Jio नंबर और OTP की मदद से ऐप में लॉगइन करें।
- लॉगइन करने के बाद ऐप के होम पेज पर नजर आने वाले
Free Recharge Offer बैनर को देखें। - इस बैनर पर क्लिक करते ही आपको उन मोबाइल नंबरों की जानकारी मिलेगी, जिन पर रिचार्ज करना बाकी है।
- अब अपने नंबर को चुनें और उपलब्ध रिचार्ज प्लान चेक करें।
- अगर आपके नंबर पर ऑफर मिल रहा है, तो संबंधित प्लान के ऊपर Buy One Get One Free लिखा दिखाई देगा।
- इसके बाद आप उस प्लान से रिचार्ज करके ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
ध्यान रखें कि यह सुविधा सभी Jio ग्राहकों के लिए नहीं है। अगर आपके ऐप में यह ऑफर नहीं दिख रहा है, तो संभव है कि आपका नंबर इस ऑफर के लिए योग्य न हो।
कैसे पता करें कि फ्री प्लान मिला या नहीं?
कई बार रिचार्ज करने के बाद ग्राहकों के मन में सवाल रहता है कि उन्हें दूसरा रिचार्ज फ्री मिला है या नहीं। इसे चेक करना काफी आसान है। इसके लिए MyJio ऐप में जाकर अपने मौजूदा एक्टिव प्लान पर क्लिक करें। यहां आपको Current Plan के नीचे Upcoming Plan का विकल्प दिखाई देगा।
अगर आपको Buy One Get One Free ऑफर का फायदा मिला है, तो वहां दूसरे रिचार्ज की जानकारी भी नजर आएगी। आपका मौजूदा प्लान खत्म होने के बाद दूसरा प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। यानी आपको दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किन Jio प्लान पर मिल रहा है ऑफर?
जियो के पास अपने मोबाइल यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो की लिस्ट में शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई तरह के प्लान्स हैं। हालांकि फ्री रिचार्ज वाला लेटेस्ट ऑफर आपको 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स पर ही मिल रहा है। फिलहाल यह ऑफर 299 रुपये और 349 रुपये वाले दो प्लान पर बताया जा रहा है। आपको बता दें कि दोनों ही प्लान्स में वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio का 299 रुपये वाला प्लान
जियो अपने इस मंथली प्लान में मोबाइल यूजर्स को कई तरह के फायदे देता है। कम कमीत में आने वाले इस प्लान में आपको ढेर सारा इंटरनेट डेटा भी ऑफर किया जाता है। कंपनी ग्राहकों को इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देती है। इसके साथ ही आपको इस रिचार्ज प्लान में 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। अगर इस प्लान पर आपको Buy One Get One Free ऑफर मिलता है, तो एक रिचार्ज में कुल 56 दिनों तक प्लान का फायदा मिल सकता है।
इस प्लान पर भी ऑफर मिलने पर मोबाइल यूजर्स को 28 दिन के बजाय दो रिचार्ज के जरिए कुल 56 दिनों तक फायदा मिल सकता है।
Jio के किन यूजर्स को मिलेगा ऑफर का फायदा?
इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि इसे Jio के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी उन चुनिंदा मोबाइल नंबरों पर यह ऑफर दे रही है, जिन पर काफी समय से रिचार्ज नहीं कराया गया है। इसलिए अगर आप लंबे समय से अपने Jio नंबर पर रिचार्ज नहीं करा रहे हैं, तो MyJio ऐप में जाकर एक बार जरूर चेक करें। हालांकि, केवल लंबे समय से रिचार्ज न कराने से ऑफर मिलने की गारंटी नहीं है। आपके नंबर पर ऑफर उपलब्ध है या नहीं, इसकी पुष्टि MyJio ऐप में ही होगी।
