क्राइम

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में बम रखने के आरोपी पर NIA ने रखा 10 लाख का इनाम, फोटो जारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2024, 05:47 PM IST

Bengaluru's Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को विस्फोट हुआ था, इस मामले की जांच NIA कर रही है, एजेंसी ने आरोपी की फोटो भी जारी की है साथ ही 10 लाख का इनाम भी रखा है।

Image

NIA ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की

Photo : Twitter

Bengaluru's Rameshwaram Cafe Blast Case: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले (Rameshwaram Cafe Blast) में NIA ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में हमलावर के बारे में जानकारी देने के लिए 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

1 मार्च को, व्हाइटफील्ड इलाके में बेंगलुरु के लोकप्रिय रमेश्वरम कैफे में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम दस लोग घायल हो गए।विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के कारण हुआ था, जो एक व्यक्ति द्वारा कैफे के अंदर छोड़े गए बैग में पाया गया था।

इलाके के सीसीटीवी वीडियो में संदिग्ध को नकाब पहने और भूरे रंग की टी-शर्ट और टोपी पहने कैफे में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है।

NIA और कर्नाटक पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं

NIA और कर्नाटक पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं मंगलवार को गृह मंत्रालय ने NIA जांच का आदेश दिया था इसके बाद से एजेंसी इस मामले में जांच में जुट गई है। वहीं इससे पहले कैफे में ब्लास्ट का फुटेज सामने आया था इसमें देखा जा सकता था कि एक शख्स ने रवा इडली ऑर्डर की थी, इसके बाद वह काउंटर के पास अपना बैग रखकर बिना ऑर्डर लिए वहां से चला गया,. सीसीटीवी फुटेज में शख्स को तेजी से भागते हुए देखा गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article