क्रिकेट

पावरप्ले के सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा, सस्ते में आउट होकर बना दिया खास रिकॉर्ड

भारत के अभिषेक शर्मा लगातार दूसरी पारी में भी फेल रहे। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी अभिषेक 27 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा फेल रहे। अभिषेक 21 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक ने एक्सट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा। इस छक्के के साथ ही उन्होंने पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पावरप्ले में यह अभिषेक का 100वां छक्का था। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनके नाम पावरप्ले में 98 छक्के का रिकॉर्ड था।

एक साल में पूरे किए 1,000 रन

इतना ही नहीं अभिषेक शर्मा ने 27 रन की इस पारी के दौरान साल 2026 में 1,000 रन भी पूरे कर लए। वह एक साल में ऐसा करने वाले चौथे और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। भारत की ओर से इससे पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन यह कारनामा कर चुके हैं। सूर्या ने 2022 में 1,164 रन बनाए थे। इस साल ईशान किशन पहले ही 1,159 रन बना चुके हैं। 27 रन की पारी के दम पर अभिषेक के नाम 1,005 रन हो गए हैं।

मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। फिलिप्स ने 70 जबकि जैकब्स ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा फिन एलन ने 16 रन की पारी खेली। भारत की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट अर्शदीप सिंह ने झटका। अर्शदीप के अलावा प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। भारतीय टीम में वापसी करने के बाद यह भुवनेश्वर का पहला विकेट था। उन्होंने डैरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article