क्राइम

दिल्ली में India Gate के पास एक शख्स ने पूछा रास्ता, जवाब नहीं मिलने पर सरेआम चाकू से रेत दिया गला

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2024, 10:18 PM IST

Attack at India Gate Delhi: दिल्ली में इंडिया गेट के पास फोटोग्राफर का दिनदहाड़े गला रेतने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Image

इंडिया गेट के पास फोटोग्राफर का दिनदहाड़े गला रेतने का मामला

Photo : iStock

हैदराबाद से मंगलवार को इंडिया गेट घुमने आए एक शख्स ने एक फोटोग्राफर जिसका नाम नेपाल सिंह है उससे पता पूछा और नहीं बताने पर चाकू से उसका गला काटने की कोशिश की। लोगों ने शोर सुनकर जल्द भागकर आरोपित को पकड़ लिया, मगर तब तक फोटोग्राफर चाकू के वार से घायल हो चुका था।

पीड़ित ने बताया कि वह इंडिया गेट के सर्कल गेट-2 के पास खड़े थे उसी दौरान वहां काफी समय से एक लड़का घूम रहा था वह फोटोग्राफर नेपाल के पास आया और कहा कि मुझे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना है, रास्ता बता दो, नेपाल सिंह ने उससे कहा किसी और से पूछ लो।

आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और साइको है

बस फिर क्या था आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हें देखता हूं उसके थोड़ी देर बाद मौका पाकर उसने फोटोग्राफर को पास की झाड़ियों में दबोच कर उस पर हमला कर दिया बताया जा रहा है आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और साइको है, पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम योहान है और वो मानसिक रूप से भी ठीक नहीं लग रहा है आरोपी घर से भागा हुआ है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article