Jaipur : खौफनाक वारदात, जयपुर में 'लक्ष्मी पूजन' कर रही महिला पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2020, 08:10 AM IST

jaipur Crime: बताया जाता है कि दिवाली की रात आरोपी लेखराज कथित रूप से महिला के घर आया। इस दौरान वह लक्ष्मीपूजा कर रही थी, तभी आरोपी ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जलते हुए दीयों की तरफ फेंक दिया।

Jaipur : खौफनाक वारदात, जयपुर में 'लक्ष्मी पूजन' कर रही महिला पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग
Photo Credit: PTI

जयपुर : जयपुर में दिवाली के दिन भयावह घटना सामने आई है। यहां दिवाली के दिन 'लक्ष्मी पूजन' कर रही महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। महिला को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति उसका रेप का आरोपी है। महिला ने गत अप्रैल में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला 50 प्रतिशत जली है और उसे जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) में भर्ती किया गया है। 

गत अप्रैल में आरोपी लेखराज के खिलाफ दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया और इस घटना का उसने वीडियो भी बनाया। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति इसके बाद से उसे ब्लैकमेल करता था। महिला की इस शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

बताया जाता है कि दिवाली की रात आरोपी लेखराज कथित रूप से महिला के घर आया। इस दौरान वह लक्ष्मीपूजा कर रही थी, तभी आरोपी ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जलते हुए दीयों की तरफ फेंक दिया। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में आरोपी लेखराज उसके दो भाइयों, उसके पिता को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ यशवंत सिंह ने बताया, 'महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि करीब डेढ़ साल पहले लेखराज ने उसका रेप किया। जैसे ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई वह फरार हो गया। अचानक से वह कल पीड़िता के घर आया और उसे आग में जलाने की कोशिश की।'  

End of Article