स्पोर्ट्स

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को पछाड़ा, 'अल्टीमेट बैलोन डी'ओर' का खिताब जीता

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेस्सी को हराकर पहला बैलन डी'ओर ऑफ़ ऑल टाइम फैन वोट जीता, जिसमें उनका आइकॉनिक 2008 मैनचेस्टर यूनाइटेड सीजन रैंकिंग में टॉप पर रहा।

Image

रोनाल्डो ने जीता बैलन डी ओर का खिताब। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पुराने दुश्मन लियोनेल मेसी को हराकर पहला बैलन डी'ओर ऑफ ऑल टाइम (BOAT) फैन वोट जीता। रोनाल्डो ने पहली बार 2008 में यह टाइटल जीता था। BOAT को बैलन डी'ओर की 70वीं सालगिरह मनाने के लिए शुरू किया गया था, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा फुटबॉलर को बेस्ट बनाने का मौका मिला।

2008 से शुरू हुए इस टाइटल को अभी तक 5 बार क्रिस्टियानों रोनाल्डो और 5 बार लियोनेल मेसी ने जीता है। यह छठी बार होगा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टाइटल पर कब्जा जमाया है। इस अवार्ड को जीतने में अभी तक यह रोनाल्डो बनाम मेसी की लड़ाई बनी हुई है। जबकि दूसरे शॉर्टलिस्ट लेजेंड्स, जिनमें जोहान क्रूफ, मिशेल प्लाटिनी, मार्को वैन बास्टेन, फ्रांज बेकनबाउर, अल्फ्रेडो डि स्टेफानो, केविन कीगन, कार्ल-हेंज रममेनिग और रोनाल्डो नाजारियो शामिल थे, कट में जगह बनाने में नाकाम रहे।

BOAT रैंकिंग की पूरी लिस्ट-

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 2008
  • लियोनेल मेस्सी – 2012
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 2017
  • लियोनेल मेस्सी – 2023
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 2016
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 2014
  • लियोनेल मेस्सी – 2015
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो – 2013
  • लियोनेल मेस्सी – 2011
  • लियोनेल मेस्सी – 2009

मेसी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

जो लोग नहीं जानते उन्हें याद दिला दें कि रोनाल्डो ने 2008 में शानदार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने सभी कॉम्पिटिशन में 42 गोल किए और मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग जीतने में मदद की। इस दौरान, मेस्सी रैंकिंग में रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर रहे। उनके 2012 के कैंपेन को दूसरा सबसे अच्छा वोट मिला। मेसी ने उस साल एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अपने क्लब और देश के लिए 91 गोल किए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

5-5 बार जीती रैंकिंग

रोनाल्डो का 2017 का कैंपेन पोल में तीसरे स्थान पर रहा। रोनाल्डो और मेसी ने टॉप 10 पोजीशन बराबर बांटीं, जिसमें रोनाल्डो के 2008, 2017, 2016, 2014 और 2013 के कैंपेन शामिल हैं। दूसरी ओर, मेसी ने 2009, 2011, 2012, 2015 और 2023 में अपने परफॉर्मेंस के लिए लिस्ट में जगह बनाई। पब्लिश हुए डेटा के मुताबिक, 5,009 पार्टिसिपेंट्स ने कई बार वोट किया, जिसमें 44 ऐसे थे जिन्होंने 10 से 26 वोट डाले। फैंस से हर एंट्री के लिए €1 चार्ज किया गया और उन्हें पोल में कई बार वोट करने की इजाजत दी गई।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article