बॉक्स ऑफिस

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा, रच दिया इतिहास

Jailer 2 Box Office Collection Day 14: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का दुनिया भर में डंका बज रहा है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

'जेलर 2' की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड (Pic Credit: Instagram)

Jailer 2 Box Office Collection Day 14: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। यह मूवी ओपनिंग डे से लेकर अब तक शानदार कमाई करने में सफल रही है। दूसरे हफ्ते के आखिरी दिनों में फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई है लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि केरल में इसने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' का नौ साल पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले, 'सरकार से परेशानी है तो चुनाव लड़कर...')

750 करोड़ रुपये के पार पहुंचा 'जेलर 2' का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 14वें दिन भारत में 6.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 423 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी और यह मूवी दुनिया भर में 750 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही है। फिल्म ने 15 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन भारत में 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में पकड़ कमजोर होने के बाद यह मूवी निर्माताओं की निराश नहीं कर रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: AP Dhillon-Tara Sutaria विवाद पर Janhvi Kapoor ने ली चुटकी, वीर को दी मजेदार डेटिंग सलाह)

'जेलर 2' ने केरल में तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

'जेलर 2' की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक इसका केरल बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के 13वें दिन तक फिल्म ने केरल में लगभग 72.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म ने 'बाहुबली 2' के लगभग 72.25 करोड़ के लाइफटाइम केरल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। एक्शन, दमदार डायलॉग और रजनीकांत के स्टारडम की वजह से फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article