यूपी के शाहजहांपुर में महिला के साथ गैंगरेप, इस कृत्य का वीडियो बनाकर किया वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 06:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर 5 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

यूपी के शाहजहांपुर में महिला के साथ गैंगरेप, इस कृत्य का वीडियो बनाकर किया वायरल
Photo Credit: Representative Image

शाहजहांपुर (यूपी): इतने कड़े कानून के बावजूद महिलाओं के हिंसा और बलात्कार की घटना बदस्तूर जारी है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर 5 लोगों ने 30 साल की एक महिला से साथ गैंगरेप किया। यूपी पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 साल एक महिला के साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इतना ही नहीं बलात्कार की घटना का वीडियो बनाया और फिर इसे वायरल कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को 5 लोगों ने उसे घर के बाहर एक झोपड़ी में घसीट कर ले गया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

सीओ सदर प्रताप सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल 2022 को मदनापुर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

एडिशनल सिटी एसपी संजय कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर शनिवार को सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच की जा रही है।

उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस कृत्य को भी फिल्माया और घटना के एक हफ्ते बाद वीडियो वायरल कर दिया। एएसपी ने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

End of Article