UP: थाने में महिलाओं के सामने हस्तमैथुन करते हुए कैमरे में कैद हुआ पुलिस इंस्पेक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 04:37 PM IST

Deoria police inspector masturbating: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक पुलिस इंस्पेक्टर थाने में एक महिला और एक बेटी की बेटी के सामने हस्तमैथुन करते हुए कैमरे में कैद हो गया।

UP: थाने में महिलाओं के सामने हस्तमैथुन करते हुए कैमरे में कैद हुआ पुलिस इंस्पेक्टर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने ही ऐसी हरकत की है, जिससे बचने के लिए एक आम जन पुलिस के ही पास जाता है। देवरिया जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर एक महिला और उसकी बेटी के सामने हस्तमैथुन करते हुए कैमरे में पकड़ा गया। ये घटना 22 जून की है। दरअसल, महिला और उसकी बेटी एक शिकायत दर्ज कराने थाने गई थीं।

आरोपी इंस्पेक्टर की पहचान भीष्म पाल सिंह यादव के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में भटनी पुलिस स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन अधिकारी (SO) भीष्म पाल सिंह को पुलिस स्टेशन में एक महिला शिकायतकर्ता के सामने हस्तमैथुन करते हुए देखा गया। इस मामले पर एसपी देवरिया का कहना है, 'उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।'

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 22 जून को एक भूमि विवाद मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन गई थी। इंस्पेक्टर ने भूमि विवाद मामले पर चर्चा करते हुए अभद्रता की। इस दौरान पीड़िता की बेटी ने आरोपी पुलिस अधिकारी की हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित के पड़ोसी द्वारा वीडियो को अन्य व्यक्तियों को भेजने के बाद वीडियो वायरल हो गया। 

पता पूछने रुका शख्स, फिर करने लगा हस्तमैथुन

ऐसा ही मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से सामने आया था। यहां 31 साल की महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि एक स्कूटर वाले ने उससे पता पूछा और फिर उसके सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। ये घटना बेंगलुरु के बनासवाड़ी इलाके में हुई। रास्ते में एक स्कूटर सवार व्यक्ति महिला के बगल में रुकता है और उससे पता पूछता है। इस दौरान जब महिला उसे दिशा बता रही थी, तो उसने देखा कि शख्स का एक हाथ नीचे था। आरोपी ने अपनी पैंट की चैन खोल दी थी और हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया था। महिला के चिल्लाने पर वो भाग गया। मास्क और हेलमेट की वजह से महिला उसे देख नहीं पाई।

End of Article