UP: अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुई झड़प, 2 की मौत-6 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 08:15 PM IST

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी के एक गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर 2 गुटों में झड़प हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

UP: अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुई झड़प, 2 की मौत-6 घायल
Photo Credit: ANI

उत्तर प्रदेश के अमेठी के बाबूपुर गांव में होली के मौके पर रंग लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हो गए। अमेठी के डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने ये जानकारी दी। 

SHO धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान अखंड प्रताप सिंह (32) और शिवराम पासी (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि झड़प के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक दिनेश गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस समय इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है। अखंड प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है।
 

End of Article