Rajasthan: अलवर में पेड़ पर लटका मिला रेप पीड़िता के पिता का शव, परिवार का आरोपियों पर शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2020, 11:30 AM IST

Alwar rape: राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग लड़की ने रेप के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि उसे बचा लिया गया। लेकिन 3 दिन बाद उसके पिता एक पेड़ से लटके पाए गए।

Rajasthan: अलवर में पेड़ पर लटका मिला रेप पीड़िता के पिता का शव, परिवार का आरोपियों पर शक

नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की ने कथित रूप से बलात्कार के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। 18 जून को लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश में कुएं में छलांग लगा दी थी। हालांकि, उसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। बाद में, पीड़िता ने परिवार के सदस्यों को एक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न और बार-बार बलात्कार के बारे में बताया। आरोपी की पहचान अनीस के रूप में हुई है। रामगढ़ पुलिस ने अनीस और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन, घटना के तीन दिन बाद लड़की के पिता को एक पेड़ से लटका पाया गया। दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्य शुक्रवार को गांव पहुंचे और आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा व्यक्ति की हत्या की गई है। 

पेड़ पर मिला पीड़िता के पिता का शव

पीड़िता का पिता अपने घर से कुछ सौ गज की दूरी पर लटका हुआ पाया गया। परिवार को शक है कि आरोपियों ने ही हत्या की है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि वे बलात्कार के आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और दोषियों को समझौते के लिए दबाव बनाने की अनुमति दी। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात आरोपी ने मृतक को फोन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव पेड़ से लटका मिला। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जांच अब एक डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा नियंत्रित की जाएगी। अलवर के एडिशनल एसपी शिव लाल बैरवा ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

29 जून को मृतक की दूसरी बेटी की शादी थी। बताया जाता है कि आरोपी धमकी दे रहे थे कि बदनामी कर शादी तुड़वा देंगे। आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। 18 जून को मृतक के रिश्तेदार रामगढ़ थाने पहुंचे। मगर शिकायत 20 जून शाम तक दर्ज नहीं की गई। बाद में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया, और आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार दिखाया। 23 जून को पीड़िता का पिता पेड़ पर लटका पाया गया।

End of Article